143 new Covid cases found in Lohardaga today. DATE:01.05.2021

सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि आज दिनांक 01.05.2021 को  लोहरदगा जिला में कुल 143 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है।
आज मिले पॉजिटिव मामलों में से आर0ए0टी0 से 119 और ट्रू नेट से 24 मामलों की पुष्टि हुई है। आज मिले 143 कोरोना के नये मामलों के साथ लोहरदगा जिला में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1659 हो चुकी है। वहीं आज 87 लोगों को होम आइसोलेशन के दस दिवसीय डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया।
आज कोविड-19 के कुल 772 सैम्पल इकट्ठे किये गए।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started