सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि आज दिनांक 01.05.2021 को लोहरदगा जिला में कुल 143 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है।
आज मिले पॉजिटिव मामलों में से आर0ए0टी0 से 119 और ट्रू नेट से 24 मामलों की पुष्टि हुई है। आज मिले 143 कोरोना के नये मामलों के साथ लोहरदगा जिला में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1659 हो चुकी है। वहीं आज 87 लोगों को होम आइसोलेशन के दस दिवसीय डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया।
आज कोविड-19 के कुल 772 सैम्पल इकट्ठे किये गए।

